उफनाई जमुनिया नदी ने बढ़ाई चिंता, माटीगढ़ा डैम का जलस्तर खतरे के पार
उफनाई जमुनिया नदी
झारखंड में भारी बारिश से जमुनिया नदी उफान पर है और माटीगढ़ा डैम खतरे के निशान से चार फीट ऊपर बह रहा है। कोयला खदानों में उत्पादन और परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है।
शहर में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जमुनिया नदी उफान पर है. लगातार हो रही बारिश से माटीगढ़ा डैम का जलस्तर खतरे के निशान से चार फीट ऊपर पहुंच गया है. इससे तटीय इलाकों में खतरा बढ़ गया है.
खनन और परिवहन पर भी पड़ा असर
ब्लॉक-दो क्षेत्र के एबीओसीपी माइंस में जलभराव के कारण कोयला उत्पादन 60 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है. हाइवाल माइनिंग फेस में पानी भर जाने से आउटसोर्सिंग कंपनी अंबे माइनिंग और खेमका कैरियर की परियोजनाओं में काम पूरी तरह रुक गया है. हॉल रोड पर कीचड़ और भारी फिसलन के कारण कोयले का परिवहन (ट्रांसपोर्टिंग) बाधित हो गया है.
खदान से निकाला जा रहा पानी
खदानों में जमा पानी निकालने के लिए हेवी मोटर पंप लगाये गये हैं. सुरक्षा के मद्देनजर आउटसोर्सिंग कंपनियों ने भारी मशीनों को सुरक्षित ग्रीन जोन में खड़ा करा दिया है. जीएम कुमार रंजीव ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी खनन अधिकारियों और तकनीकी टीम को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शंकर प्रसाद
शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









