Dhanbad News: लो-वोल्टेज से जूझ रहे ग्रामीणों ने डीवीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लो-वोल्टेज से जूझ रहे ग्रामीणों ने डीवीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना

Dhanbad News: डीवीसी अधिकारियों ने वार्ता में मीटर लगवाने को कहा

विज्ञापन

Dhanbad News: एक माह से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे एग्यारकुंड प्रखंड की आमकूड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को डीवीसी प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना दिया. इस दौरान आमकूड़ा की मुखिया कंचन महतो, काली पहाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया बबलू चौधरी, विस्थापित नेता वासुदेव महतो व रामनाथ सोरेन ने कहा कि हाल ही में समस्या को लेकर डीवीसी कैम्प पावर हाउस का घेराव किया गया था. लेकिन समस्या का निदान नहीं किया गया. डीवीसी प्रबंधन द्वारा मीटर लगाने का दबाव दिया जा रहा है, जो विस्थापितों के साथ अन्याय है. इधर, डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा, डीजीएम सुखमय नायक ने पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की. अधिकारियों ने मीटर लगाने की बात कही, जिसका आंदोलनकारियों ने विरोध किया. लोगों ने सांसद ढुलू महतो से इस दिशा में पहल करने की मांग की है. धरना में काफी संखंया में ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola