Dhanbad News : सेल इडी व सीजीएम कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : सेल इडी व सीजीएम कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad News : सेल इडी व सीजीएम कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : कांड्रा चासनाला के ग्रामीणों ने सेल ईडी व सीजीएम कार्यालय के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया. चासनाला कोलियरी एवं टासरा प्रोजेक्ट में प्रावधान के अनुसार 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों के नियोजन समेत पांच सूत्री मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत हैं. इस दौरान ग्रामीणों ने प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने कहा है कि 15 दिनों में उनकी मांगों पर पहल नहीं हुई, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे. प्रदर्शन से पूर्व कांड्रा चासनाला बस्ती के ग्रामीणों ने कांड्रा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से बाइक जुलूस निकाला. मौके पर कुमार महतो ने कहा कि सेल चासनाला ग्रामीणों की जमीन पर है. चासनाला कोलियरी को बंद करने की साजिश सफल नहीं हो पायेगी. मौके पर ग्रामीणों में अजित महतो, कुमार महतो, संजू महतो, प्रकाश महतो, विशाल महतो, किशोर महतो, सितम महतो, उदय गोराई, प्रिंस मंडल, प्रशांत मंडल, संजय महतो,बलराम महतो, अमित महतो, उमेश महतो, समीर महतो, शिबू गोराई, राजू गोराई, कंचन महतो, संजीव महतो, मानिक महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola