राजभवन के निर्देश पर कुलपति के पीए की प्रतिनियुक्ति रद्द

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 1:49 AM

विज्ञापन

विवि से विरमित होने के बाद डॉ सत्यम चटर्जी ने पीके रॉय में दिया योगदान

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

राजभवन के निर्देश पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के पीए डॉ सत्यम चटर्जी की विवि में प्रतिनियुक्ति रद्द कर दी गयी है. राजभवन ने विवि प्रशासन को उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द करने का निर्देश बुधवार की सुबह ही दिया था. इसके बाद कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द कर उन्हें तत्काल विरमित कर दिया. विवि से विरमित होने के बाद डॉ सत्यम चटर्जी ने बुधवार की शाम अपने मूल कॉलेज पीके राय मेमोरियल कॉलेज के बांग्ला विभाग में योगदान दे दिया है.

नियमों के उल्लंघन मामले में चल रही थी जांच:

ज्ञात हो कि डॉ सत्यम चटर्जी के खिलाफ गत 10 मई को राजभवन से विश्वविद्यालय निरीक्षक संजीव राय के नेतृत्व में जांच टीम विवि आयी थी. डॉ चटर्जी पर प्रो शुकदेव भोइ के कार्यकाल में नियमों का उल्लंघन कर पैसे खर्च करने का आरोप था. पूर्व कुलपति प्रो भोइ के कार्यकाल में कुलपति आवास के गृहप्रवेश के लिए पूजा और पार्टी के नाम पर उन्होंने आठ लाख रुपये की निकासी की थी.

प्रो पवन कुमार पोद्दार, कुलपति, बीबीएमकेयू :

राजभवन के निर्देश पर डॉ सत्यम चटर्जी की प्रतिनियुक्ति रद्द पर उन्हें तत्काल विरमित कर दिया गया है. राजभवन से सिर्फ उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द कर उन्हें विरमित करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola