Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को मिलेगा परिवहन भत्ता

Updated at : 15 Mar 2026 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को मिलेगा परिवहन भत्ता

Dhanbad News: डीएसइ से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता

विज्ञापन

Dhanbad News: डीएसइ से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्ता Dhanbad News: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार से मिला. इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को लेकर वार्ता हुई. डीइओ ने मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया. संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि नगर निगम से 8 किलोमीटर की दूरी में पदस्थापित शिक्षकों का परिवहन भत्ता का भुगतान शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर किया जायेगा. वर्ष 2025 में नियुक्त सहायक आचार्य के वेतन का भुगतान संबंधित शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर करने की मांग की गयी. जीपीएफ खाता कैंप लगाकर खोलने की मांग की गयी. आगामी सप्ताह में इस संबंध में पत्र निर्गत करने का आश्वासन मिला. सहायक आचार्य की सेवा पुस्तिका भी खोली जाएगी. सीपीडी प्रशिक्षण रांची द्वारा टीए बिल जमा करने संबंधी समस्या का निदान की मांग की गयी. मौके पर जिला महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नीरज कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, दिनेश राम, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव एवं धनबाद-2 से सुनील कुमार राय व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola