Dhanbad News : मरीज की मौत के बाद एसएनएमएमसीएच में हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : मरीज की मौत के बाद एसएनएमएमसीएच में हंगामा

समय पर वेंटिलेटर नहीं लगाने का परिजनों ने लगाया आरोप

विज्ञापन

मरीज की मौत होने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने एसएनएमएमसीएच में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों पर समय पर वेंटिलेंटर नहीं लगाने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व दुमका से हरि दयाल सिंह 60 वर्ष को रेफर कर एसएनएमएमसीएच भेजा गया था. एसआइसीयू में उन्हें भर्ती किया गया. वह किडनी समेत अन्य बीमारी से ग्रसित थे. शुक्रवार की दोपहर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. इसके बाद चिकित्सक व कर्मियों को जानकारी दी गयी. कई बार कहने पर लगभग एक घंटे के बाद वेंटिलेटर लगाया गया. इसके कुछ देर में हरि दयाल सिंह की मौत हो गयी. इसके बाद मरीज के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पर इमरजेंसी पहुंचे होमगार्ड के जवानों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने और हंगामा करते रहे. बाद में पहुंची सरायढेला ���ुलिस ने परिजनों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया. इधर, मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोप से इनकार किया है. प्रबंधन के अनुसार गंभीर स्थिति में मरीज को अस्पताल लाया गया था. मरीज के अस्पताल पहुंचने पर रिस्क बांड पेपर में भी परिजनों का साइन लिया गया. साथ ही मरीज की गंभीर स्थिति की जानकारी परिजनों को दी गयी थी.

यह भी पढ़ें

मरीज की मौत पर चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

मरीज की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने जोड़ाफाटक रोड स्थित पाटलीपुत्र सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में हंगामा किया. मृतक मरीज के परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. कहा कि बांह में जख्म की शिकायत के बाद डुमरी के सेवा चंद्र महतो को 16 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने बांह में पस भरने की बात बता तत्काल ऑपरेशन करने की बात बतायी. गुरुवार की शाम मरीज का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने मरीज की स्थित गंभीर होने की बात बतायी. वहीं रात में मरीज की मौत होने की जानकारी दी. हंगामा की सूचना पर पहुंची बैंकमोड़ पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही की बात से इनकार किया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज को गंभीर स्थिति में लाया गया था. बाह में जख्म होने के कारण सेप्टिसिमिया हो गया था और पूरे शरीर में फैल गया था. ऑपरेशन से पूर्व इसकी जानकारी परिजनों को दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola