Dhanbad News : भूतगड़िया मोड़ के पास दो टोटो में आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 07 Jun 2026 12:56 AM

विज्ञापन

Dhanbad News : भूतगड़िया मोड़ के पास दो टोटो में आमने-सामने टक्कर, चार घायल

विज्ञापन

Dhanbad News : बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के भूतगड़िया मोड़ के समीप शनिवार को दो टोटो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने टोटो चालक मो. गुलाम रब्बानी व कुरैसा खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं रेहाना परवीन व मजहर अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना के संबंध में लोदना मोड़ स्थित रसूल बाग निवासी रेहाना परवीन ने बताया कि वे लोग भद्रीचक फतेहपुर में एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भूतगड़िया मोड़ के समीप टोटो (संख्या- जेएच 10 डीई 4337) ने उनके टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. उससे टोटो पलट गया. उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों टोटो को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया. पुलिस ने टाटा अस्पताल पहुंच कर घायलों का बयान भी दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola