Dhanbad News: बीबीएमकेयू में बिल को लेकर दो अधिकारियों में धक्का-मुक्की
Updated at : 12 Mar 2026 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: दीक्षांत समारोह के 10 हजार रुपये के बिल पर शुरू हुई बहस, बीच-बचाव से मामला हुआ शांत
विज्ञापन
Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में बुधवार को दो अधिकारियों के बीच बिल पास कराने को लेकर तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की तक हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के लिए अन्य अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. बाद में दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया गया, लेकिन दिन भर विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना की चर्चा होती रही.
बताया जाता है कि विवाद दिसंबर 2025 में आयोजित विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह से जुड़े एक बिल को लेकर हुआ. एक विभागाध्यक्ष, जो दीक्षांत समारोह की आयोजन समिति में शामिल थे, उनका करीब 10 हजार रुपये का बिल लंबे समय से पास नहीं हो पा रहा था.बिल को लेकर चेंबर में हुई तीखी बहस :
सूत्रों के अनुसार बुधवार को विभागाध्यक्ष सीधे संबंधित अधिकारी के चेंबर में पहुंचे और बिल की फाइल आगे बढ़ाने का आग्रह किया, लेकिन संबंधित अधिकारी ने यह कहते हुए फाइल बढ़ाने से इनकार कर दिया कि दीक्षांत समारोह से पहले ही एडवांस राशि दी जा चुकी थी. यदि उससे अधिक खर्च हुआ है तो पहले आयोजन समिति से स्वीकृति लेनी होगी, उसके बाद ही बिल को आगे बढ़ाया जा सकता है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले तीखी बहस शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गयी. चेंबर के बाहर मौजूद कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया.दिन भर परिसर में मामले की होती रही चर्चा :
घटना के बाद दोनों अधिकारियों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही. बाद में अन्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. हालांकि इस घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पूरे दिन कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने अंदाज में इस पर चर्चा करते नजर आये. बताया जाता है कि घटना के समय कुलपति को छोड़ कर विश्वविद्यालय के लगभग सभी अधिकारी परिसर में मौजूद थे. हालांकि मामले को लेकर कोई भी औपचारिक तौर पर कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




