दुर्घटना में सेल चासनाला कोलियरी के जीएम सहित दो घायल

Updated at : 24 Jun 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में सेल चासनाला कोलियरी के जीएम सहित दो घायल

पाथरडीह लोको बाजार में दो बाइकों की सीधी टक्कर

विज्ञापन

जोड़ापोखर.

पाथरडीह लोको बाजार हटिया के पास रविवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गयी. घटना में सेल चासनाला कोलियरी के महाप्रबंधक (वित्त) साकेत कुमार मंडल व लोको बाजार मस्जिद मुहल्ला निवासी अमजद खान घायल हो गये. घायल जीएम श्री मंडल को चासनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख धनबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं अमजद खान को चासनाला सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि जीएम वित्त साकेत कुमार मंडल रविवार की सुबह अपनी बुलेट (डब्ल्यूबी 24 एवी 0547) से लोको बाजार हटिया में सब्जी लेने गये थे. लौटने के क्रम में लोको बाजार मस्जिद मुहल्ला निवासी अमजद खान की बाइक (जेएच 09 एम 4972) से सीधी टक्कर हो गयी. इसमें दोनों जख्मी हो गये. सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस पहुंचे और दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.

यह भी पढ़ें

पुण्यतिथि पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

झरिया.

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा ने रविवार को जगह-जगह मनायी. उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

झरिया के फतेहपुर लेन स्थित भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष अरुण साव की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनायी गयी. वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर सोनकर, हरीश जोशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि डॉ मुखर्जी की जयंती छह जुलाई तक सभी बूथों पर पौधरोपण किया जायेगा. संचालन नगर महामंत्री सुनील साव व धन्यवाद ज्ञापन संजू वर्मा ने किया. मौके पर महेंद्र सिंह, रामनाथ पाठक, हरि नारायण सिंह, अरविंद साहनी, दयानंद बर्मन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola