Dhanbad News:बेकारबांध में युवकों के दो गुट में जमकर मारपीट, कई घायल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News:बेकारबांध में युवकों के दो गुट में जमकर मारपीट, कई घायल

बुधवार को एक शॉपिंग स्टोर के वेंडर ने की थी युवक की पिटाई, इसे लेकर दूसरे दिन भी हुआ विवाद.

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध (राजेंद्र सरोवर) के पास गुरुवार की शाम युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान दर्जनों युवकों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया. इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज

मारपीट में घायल गौतम कुमार ने गुरुवार को धनबाद थाना में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि शाम पांच बजे रोबिन एवं शिवा साव के अलावा 20-25 युवक लाठी डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हत्या की नियत से उसपर हमला कर दिया. रोबिन ने उसकी दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिये एवं शिवा साव ने जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिये. आसपास की दुकानों की कुर्सी भी तोड़ दी. आरोपियों ने इस दौरान कई लोगों को मारकर घायल कर दिया.

इधर सरेआम मारपीट की इस घटना से लोगों में दहशत फैल गयी. सभी इधर-उधर भागने लगे. इस हमले में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की एएसआइ सीमा किंडो दलबल के साथ पहुंचीं. पुलिस ने उग्र युवकों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola