Dhanbad News: लोदना में टेंडर डालने को लेकर दो संवेदकों में मारपीट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: लोदना में टेंडर डालने को लेकर दो संवेदकों में मारपीट

Dhanbad News: दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में की शिकायत, पुलिस कर रही है जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में की शिकायत, पुलिस कर रही है जांच Dhanbad News: बीसीसीएल लोदना एरिया ऑफिस में टेंडर डालने को लेकर मंगलवार संवेदक रामजनम यादव व अरमान के बीच मारपीट हो गयी. दोनों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज व मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले. इस दौरान स्थिति को बिगड़ते देख बीसीसीएल के सिक्यूरिटी इंचार्ज रामजी पांडेय ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया. घटना के बाद दोनों संवेदकों ने एक दूसरे के खिलाफ झरिया थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि अरमान द्वारा पूर्व में किये गये सिविल कार्य में रामजनम ने टेंडर डाला है. इसी को लेकर एरिया कार्यालय में दोनों आपस में भिड़ गये. इस संबंध में लोदना एरिया कार्यालय के असैनिक अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि जिस समय झगड़ा हुआ. उस समय वे कार्यालय में नहीं थे. झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola