Dhanbad News: झरिया में तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू

Updated at : 10 Mar 2025 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया में तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू

Dhanbad News: पहले दिन निकली भव्य निसान यात्रा. खाटूवाले श्याम बाबा को चांदी के 101 समेत 7501 निसान अर्पित

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया के लाल बाजार स्थित श्रीश्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव रविवार से शुरू हो गया. पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. निसान यात्रा लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड देशबंधु सिनेमा, धर्मशाला रोड होते हुए मंदिर पहुंची. श्याम भक्तों ने चांदी के 101 समेत कुल 7501 निसान श्याम बाबा को अर्पित किये. इस दौरान काशी की 11 सदस्यीय टीम की महाआरती आकर्षण का केंद्र रहा. निसान यात्रा को लेकर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं ने श्याम भक्तों के लिए शर्बत-पानी की व्यवस्था की थी. श्रीश्याम मित्र मिलन मंदिर के कार्यकर्ता साथ में चल रहे थे. पुजारी कैलाश पांडेय व गोपाल पांडेय ने निसान पूजन कराया. यजमान धनबाद के प्रेम गोयल व कोलकाता के विकास छापड़िया थे. खाटूवाले श्याम को प्रेम गोयल व विकास छापड़िया ने प्रथम निसान अर्पित किये.

अबीर गुलाल से पटा शहर

निसान यात्रा के दौरान अबीर व गुलाल से झरिया शहर पट गया. निशान यात्रा को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर गोयल, शिवकुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, आलोक लोयलका, राजेश तुलस्यान, नरेश अग्रवाल, धर्म प्रकाश खेतन, विवेक सिंघल, संदीप कथुरिया, अभिषेक अग्रवाल, आयुष जालान, रमेश लोयलका, कैलाश लोयलका, यशवंत, संजय केडिया सहित अन्य शामिल थे.

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने लगाया स्टॉल

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने श्याम भक्तों की सेवा के लिए स्टाल लगाया. भक्तों के बीच फल व पेयजल का वितरण किया. विधायक रागिनी सिंह ने श्याम मंदिर पहुंच कर मत्था टेका.

विधि-व्यवस्था को लेकर सक्रिय रही पुलिस

निसान यात्रा में विधि-व्यवस्था को लेकर झरिया पुलिस सक्रिय रही. यात्रा के आगे और पीछे के अलावा प्रत्येक चौक-चौराहों पर पुलिस मुस्तैद थी. निसान यात्रा को लेकर झरिया में ट्रैफिक वनवे किया गया था. चार नंबर के पास बैरियर लगाकर यात्री वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गयी थी. बाटा मोड़ व लक्ष्मीनिया मोड़ के पास पुलिस की तैनाती थी. चार घंटे तक झरिया में ट्रैफिक वन-वे रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola