गोल बिल्डिंग के पास गेट-ग्रिल दुकान में लाखों का लोहा ठेला पर उठा ले गये चोर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 1:24 AM
चोरों का आतंक : घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने सरायढेला थाने में की शिकायत
सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल बिल्डिंग के समीप स्थित गेट-ग्रिल की दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. गेट-ग्रिल की दुकान सरयढेला के रहने वाले सिया शरण सिंह की है. उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मी निसार अहमद ने शुक्रवार को चोरी होने की शिकायत सरायढेला थाने में दर्ज करायी है. बताया कि विभिन्न तरह के लोहे का सामान चोर ले गये हैं. इसकी कीमत लाखों में है. बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इसमें दिख रहा है कि तीन लोग ठेला लेकर पहुंचे और आराम से दुकान के बाहर रखा लोहे का सामान लाद कर चलते बने. बताया कि इससे पहले तीन अगस्त को भी दुकान के मालिक सिया शरण सिंह की आठ लेन हीरक रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में चोरों ने लोहे के लाखों रुपये के सामान चुरा लिये थे. उस दौरान दुकान के मालिक सिया शरण सिंह के द्वारा चोरी की घटना की शिकायत सरायढेला थाने में दर्ज करायी गयी थी.
यह भी पढ़ें
शटर उखाड़कर इलेक्ट्रिक दुकान से पांच लाख की चोरी
धनबाद. धनबाद थाना क्षेत्र के आठ लेन स्थित चंद्रवंशी नगर के निकट साह इलेक्ट्रिकल सह इलेक्ट्रॉनिक दुकान में गुरुवार की रात हजारों की चोरी हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन की. भूली ई ब्लॉक सेक्टर टू निवासी नंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये. शुक्रवार की सुबह पांच बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दुकान में चोरी हो गयी. जब दुकान पहुंचे, तो देखा की दुकान का शटर उखड़ा हुआ है. दुकान में रखा लगभग पांच लाख का सामान चोर ले गये हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










