Dhanbad News: भूली में एक साथ दो दुकानों में हजारों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: भूली में एक साथ दो दुकानों में हजारों की चोरी

छत की एस्बेस्टस सीट काटकर अंदर घुसे थे चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कैद हुई फुटेज

विज्ञापन

भूली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बुधनी हटिया शक्ति मार्केट रोड स्थित विदेशी शराब की दुकान व चिकन शॉप में बुधवार की रात हजारों की संपत्ति चोरी हो गयी. शराब दुकान के मैनेजर मंटू सिंह ने बताया कि दुकान से सटे गोदाम की छत पर लगी एस्बेस्टस सीट को काट कर चोर अंदर घुसे थे. एक चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा, वह गोदाम की एस्बेस्टस शीट काटकर अंदर आने के बाद दीवार पर लगे सीसी कैमरे को छत की ओर घुमा कर शराब दुकान के गेट को काटकर अंदर जाते हुए दिख रहा है. चोर काले रंग की टी शर्ट व ब्लू जींस पहने था और मुंह पर सफेद रंग गमछा लपेटे था. मंटू सिंह ने बताया कि दुकान के गल्ला से 21 हजार रुपये नकद और करीब 2300 रुपये मूल्य के बियर की बोतलें चोरी हुई है. वहीं हिंदुस्तान मटन एंड चिकन शॉप के संचालक मोहम्मद अजमल ने बताया कि छत की सीट तोड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ला से सात सौ रुपये नकद और बीस पीस मुर्गा चुरा ले गये. इनकी कीमत करीब चार हजार रुपये है. घटना की सूचना भूली पुलिस को दे दी गयी है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola