भाटडीह के नगदा बस्ती में चोरी, चार घरों के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी समेत गहने किये गायब
घर में बिखरा पड़ा सामान
भाटडीह के नगदा में चार घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी
भाटडीह ओपी क्षेत्र के नगदा बस्ती स्थित प्रमाणिक टोला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने सभी घरों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के गहने गायब कर दिये.
वहीं, रमेश प्रमाणिक के घर से चोरों ने अलमीरा तोड़कर 16 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी चांदी का पायल और एक चांदी की चैन, निमाई प्रमाणिक के घर से एक हजार रुपये नगद, एक जोड़ी चांदी की पायल आदि उड़ा दिये.
वहीं लालू नापित और निमाई नापित के घर में चोरों ने सिर्फ ताले तोड़े. जिन कमरों में घर के सदस्य सो रहे थे. उसके बाहर से सिकड़ी(कुंडी) लगा दिया गया था. सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाकर सिकड़ी खुलवाया.
बाहर निकलने पर दूसरे कमरों का ताला टूटा हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही भाटडीह ओपी पुलिस गांव पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. घटना को लेकर घर के सदस्यों ने भाटडीह ओपी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









