लगातार बारिश से घनुडीह में जलजमाव, घरों में घुसा पानी

Updated:
विज्ञापन

जल मग्न हुआ जयरामपुर मोड़

झरिया के घनुडीह में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से कई घरों में पानी घुस गया है, लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

घनुडीह में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बीसीसीएल तीसरा क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जयरामपुर मोड़, ठाकुर मोड़ और गोल्डेन पहाड़ी के आवासीय क्षेत्र में सबसे अधिक पानी भरा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी सीधे घरों के अंदर प्रवेश कर रहा है. गोल्डेन पहाड़ी निवासी जितेंद्र निषाद ने बताया कि घर के आसपास पूरा पानी भर गया है. ऐसा लग रहा है जैसे घर नहीं तालाब हो.

हालांकि, पहले पानी नाले से निकल जाता था, लेकिन ओबी डंप के कारण नाला बंद हो गया है. लगातार बारिश से पानी जमा हो गया है और प्रबंधन भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. लोगों ने बीसीएल प्रबंधन और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था और नाले की सफाई की मांग की है.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola