Dhanbad News: गोविंदपुर से अपहृत चालक की बरामदगी के बाद थाना में महिला ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: गोविंदपुर से अपहृत चालक की बरामदगी के बाद थाना में महिला ने किया हंगामा

कागजात फाड़े, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पुलिस से की धक्का-मुक्की. बैंक मोड़ थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला को भेजा जेल.

विज्ञापन

एक अपहृत वाहन चालक की बरामदगी और अपहरण के दो आराेपियों को हिरासत में लेने के बाद बुधवार को बैंक मोड़ थाना परिसर में एक महिला ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान महिला ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया. वहीं मामले से संबंधित कागजात भी फाड़ दिये. बाद में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

क्या है मामला

बैंक मोड़ थाना के पुअनि राजेश कुमार के अनुसार 18 मार्च को दोपहर दो बजे गोविंदपुर थाना की पुलिस पुअनि दिनेश प्रसाद मेहता के नेतृत्व में थाना पहुंची और एक अपहृत वाहन चालक की बरामदगी के लिए सहयोग मांगा. उक्त चालक अभिषेक यादव (22 वर्ष, एटा, उत्तर प्रदेश निवासी) को वाहन (एचआर 38एक्स -6474) के साथ अगवा किया गया था. इस पर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे सकुशल बरामद कर लिया गया. वहीं दो संदिग्ध सुमेर खान व आमिर खान (दोनों निवासी डुमरियाटांड़, धनसार) को भी हिरासत में लिया गया.

थाना पहुंचते ही शुरू हुआ हंगामा

पुअनि राजेश कुमार ने बताया कि अपराह्न करीब 3:15 बजे धनसार थाना क्षेत्र के डुमरियाटांड़ निवासी रजिया अंसारी थाना पहुंची और चिल्लाते हुए पुलिस पर निर्दोष लोगों को उठाने का आरोप लगाने लगी. वह खुद को एक समिति की अध्यक्ष बताते हुए दोनों आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाने लगी. पुलिस के समझाने पर गाली-गलौज करते हुए वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी. वह थाना प्रभारी के चेंबर में भी घुस गयी. सिरिस्ता कक्ष पहुंचकर वहां रखे गोविंदपुर थाना से संबंधित आवेदन एवं पीड़ित अभिषेक यादव के फर्द बयान को भी फाड़ दिया.

पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की, जातिसूचक टिप्पणी

महिला ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राम कुमार राम के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की. जबकि पुअनि राजेश कुमार को धक्का देकर गिरा दिया. इस पर महिला रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमारी ने हस्तक्षेप किया और महिला को रोककर बैठाया. इसके बाद महिला थाना से पुलिस बल बुलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola