Dhanbad News: प्रावि रखितपुर के शौचालय का रास्ता किया बंद, बच्चे व शिक्षक परेशान

Dhanbad News: किसी ने शौचालय के रास्ते पर खड़ी कर दी है दीवार. एचएम ने बीडीओ, सीओ व बीइइओ से की शिकायत
Dhanbad News: किसी ने शौचालय के रास्ते पर खड़ी कर दी है दीवार. एचएम ने बीडीओ, सीओ व बीइइओ से की शिकायत Dhanbad News: बलियापुर के प्राथमिक विद्यालय रखितपुर के शौचालयों व यूरिनॉल का रास्ता दीवार खड़ी कर बंद करने से विद्यालय के करीब एक सौ बच्चों व शिक्षकों की परेशानी बढ़ गयी है. शौचालय आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है. सुबह करीब नौ बजे बच्चे शिक्षक विद्यालय में पहुंचे तो शौचालय का रास्ता अवरुद्ध पाया. आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गयी. प्रधानाध्यापिका रश्मि सिन्हा ने बीइइओ रीना कुमारी को लिखित शिकायत की. शिकायत में कहा है कि बुधवार को स्कूल अवधि के बाद किसी ने शौचालय के बीचों-बीच दीवार खड़ी कर दी है. इससे शौचालय जाने का रास्ता बंद हो गया है. एचएम ने आवेदन की प्रति बलियापुर बीडीओ-सीओ व पंचायत प्रतिनिधियों को दी है. बताया जाता है कि जिस जमीन पर स्कूल का शौचालय बना है, वह गांव के एक किसान की बतायी जाती है. कुछ माह पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




