Dhanbad News: इस माह खत्म हो रहे कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, अवधि विस्तार का इंतजार

धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चल रही ट्रेनों को अवधि विस्तार का इंतजार है. कारण है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जायेगा.
धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चल रही ट्रेनों को अवधि विस्तार का इंतजार है. कारण है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जायेगा. धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है. साथ ही कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. इस पर पहल होती है तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत अन्य ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है.
स्पेशल ट्रेनों का हाल
30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगायेगी. स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है. 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है.25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है.
30 मार्च को 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल अंतिम फेरा लगायेगी. 30 मार्च को 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल चलेगी. हालांकि गया होकर चलने के कारण इस ट्रेन में अधिकांश सीट खाली है. जबकि मौर्य एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है.27 मार्च को 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल अंतिम फेरा के लिए रवाना होगी. इसमें लंबी वेटिंग चल रही है. वहीं दूसरी ओर 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल के स्लीपर में सीट है लेकिन एसी क्लास में वेटिंग चल रही है.
गोमो होकर चलने वाली ट्रेन
गोमो होकर चल रही 27 मार्च तक शुक्रवार को 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खुर्दा रोड स्पेशल और 29 मार्च तक रविवार को 01930 खुर्दा रोड -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल चलेगी.
30 मार्च तक सोमवार व बुधवार को 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और एक अप्रैल तक बुधवार को 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चलनी है. दोनों ओर से इसकी डिमांड है. वेटिंग चल रही है. वहीं 27 मार्च तक शुक्रवार को 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल में लंबी वेटिंग है.विस्तार का इंतजार
09039 उधना-धनबाद स्पेशल और 09040 धनबाद-उधना स्पेशल को अभी तक विस्तार नहीं मिल पाया है, जबकि इस ट्रेन की मांग थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




