Dhanbad News : एटीएम कार्ड बदल कर ठग ने कर ली छठ1.66 लाख की खरीदारी

Dhanbad News : एटीएम कार्ड बदल कर ठग ने कर ली छठ1.66 लाख की खरीदारी
Dhanbad News : निरसा थाना क्षेत्र के शासनबड़िया निवासी नंदकिशोर माजी का एटीएम कार्ड बदल कर एक जालसाज ने एक लाख 66 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में भुक्तभोगी ने निरसा थाना में शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नंदकिशोर माजी ने शिकायत में कहा है कि 21 फरवरी की दोपहर अपने पिता शशिधर माजी का एटीएम कार्ड लेकर एसबीआइ की एटीएम से 20 हजार रुपये की निकासी करने गया था. एटीएम में एक अनजान व्यक्ति मदद के बहाने मेरा एटीएम लिया तथा मेरे विरोध करने पर मुझे वापस कर दिया. इस क्रम में उसे अनजान व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया.
निरसा की ज्वेलरी सहित कई दुकानों से की खरीदारी :
23 फरवरी को मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. इससे परेशान होकर एटीएम कार्ड को चेक किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने कार्ड बदल दिया है. 24 फरवरी को बैंक खुलने पर खाता अपडेट कराने पर पता चला कि 21 फरवरी को निरसा की एक ज्वेलरी दुकान से मेरे एटीएम कार्ड से 64000 रुपये की खरीदारी की गयी है. अलग-अलग दुकानों से मेरे कार्ड से एक लाख 66 हजार रुपये की खरीदारी की गयी है. उक्त ज्वेलरी दुकान पहुंच कर दुकानदार को सारी बात बतायी, तो उसने सीसीटीवी फुटेज दिखाया. फुटेज में एक व्यक्ति दुकान से खरीदारी कर रहा है. भुक्तभोगी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिया है. पुलिस फुटेज के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है.अधिवक्ता पर अपराधियों ने किया हमला, सिर फूटा
कतरास के अधिवक्ता विजय कुमार पर हमला हुआ है. वह कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. बताया जाता है कि अधिवक्ता जब कोर्ट से अपना काम कर लौट रहे थे, तो घात लगाये अपराधियों ने उन पर तेतुलिया फाटक के पास जान मारने की नीयत से सिर पर पत्थर से हमला कर दिया गया. उसमे उनका सिर फट गया. उसके बाद तत्काल उन्हें निचितपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. धिवक्ता ने आरोप लगाया कि कोयला चोरों ने हमला किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




