Dhanbad News:बंद कापासारा ओसीपी में अवैध खनन कर रहे लोगों को टीम ने खदेड़ा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Nov 2024 12:51 AM
Dhanbad News:कोलियरी प्रबंधक ने कहा : दो दिनों में खोले गये सभी मुहानों की डोजरिंग करायी जायेगी.
बंद कापासारा ओसीपी का निरीक्षण करती टीम. Dhanbad News:कोलियरी प्रबंधक ने कहा : दो दिनों में खोले गये सभी मुहानों की डोजरिंग करायी जायेगी. Dhanbad News: इसीएल मुगमा क्षेत्र के बंद कापासारा ओसीपी में अवैध खनन कर लोगों को कोलियरी प्रबंधक मुन्ना सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहुंच कर खदेड़ दिया. अधिकारियों ने ओसीपी में अवैध खनन के लिए बनाये गये मुहानों का जायजा लिया. प्रबंधक ने बताया कि एक-दो दिनों में खोले गये अवैध मुहानों की भरायी करायी जायेगी. ताकि किसी तरह की कोई घटना नहीं हो. कुछ दिन पहले हुई थी भू-धंसान विदित हो कि कुछ दिन पूर्व वहां भू-धंसान हुआ था. उक्त घटना के बाद प्रबंधन ने अवैध मुहानों की डोजरिंग करा दी थी, लेकिन दो दिनों बाद पुन: मुहानों को खोल कर अवैध खनन किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर गुरुवार को बंद ओसीपी का निरीक्षण किया गया. कार्य शुरु कर दिया गया. प्रबंधक ने बताया कि अवैध खनन रोकने को लेकर प्रबंधन गंभीर है. इस पर रोक लगाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलायी जायेगी. मौके पर अरुण सिंह, इंद्रजीत सिंह, नीरज सिंह, सिकंदर माझी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










