Dhanbad News: रामनवमी पर तय मार्ग से ही निकलेंगे जुलूस, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रामनवमी पर तय मार्ग से ही निकलेंगे जुलूस, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा

न्यू टाउन हॉल में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक. उपायुक्त ने की सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील.

विज्ञापन

ईद-उल-फितर एवं रामनवमी का त्योहार पर शांति व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गयी. इसमें उपायुक्त ने कहा कि सभी लाइसेंसी अखाड़ा दल अपने निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालेंगे. वहीं गैर लाइसेंसी अखाड़ा दलों को सत्यापन करने के बाद जुलूस निकालने की अनुमति दी जायेगी. बड़े जुलूस में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस फोर्स एवं दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे. जुलूस के मार्ग पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद करने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देशित किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से सौहार्द बिगाड़ने वाले भ्रामक वीडियो, ऑडियो एवं मैसेज से परहेज करने का अनुरोध किया. इसकी सूचना कंट्रोल रूम एवं निकटतम थाना को देने की अपील की. कहा कि ऐसे भ्रामक वीडियो, ऑडियो या मैसेज भेजने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन व ग्रुप के सदस्यों पर भी कार्रवाई होगी. त्योहार के दौरान बहुत तेज आवाज में एवं किसी की भावना को आहत करने वाले गाने बजाने नहीं दिया जाएगा.

पानी की कमी हुई तो टैंकर से होगी सप्लाई

उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान बिजली एवं पानी की सुचारू व्यवस्था रहेगी. इसके लिए जलापूर्ति पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है. पेयजल समस्या का निराकरण करने के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है. शिकायत मिलने पर 72 घंटे के अंदर समस्या का निराकरण हो रहा है. अब तक एक हजार से अधिक चापाकलों की मरम्मत हुई है. इस बार गर्मी में पेयजल की समस्या आने पर टैंकर से जलापूर्ति की जायेगी.

त्योहार पर अतिरिक्त फोर्स रहेगा तैनात

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि त्योहार को लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी. उन्होंने लोगों से अवैध शराब की दुकानों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की. कहा कि शिकायतकर्ता की गोपनीयता रखी जाएगी. वहीं चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता देवी निरसा क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर त्योहार के दौरान बड़े वाहनों के परिचालन बंद रखने का अनुरोध किया.

खतरनाक खेल न खेलें

बैठक में त्योहार के दौरान शहर में हाइवा के परिचालन पर रोक लगाने, पानी-बिजली की सुचारू सप्लाई करने, सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक की उपस्थिति, रामनवमी के अवसर पर खतरनाक खेल पर रोक लगाने, डीजे बजाने पर रोक लगाने, झरिया में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करने समेत अन्य सुझाव मिले.

बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डीएसपी नौशाद आलम, धीरेंद्र नारायण बंका, शंकर कामती के अलावा विभिन्न अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी बीडीओ, सीओ व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola