Dhanbad News : शादी के तीसरे ही दिन पति छोड़, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : शादी के तीसरे ही दिन पति छोड़, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

Dhanbad News : शादी के तीसरे ही दिन पति छोड़, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता

विज्ञापन

Dhanbad News : जीतपुर पंचायत की एक नवविवाहिता शादी के तीसरे दिन से ही अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी. हरिहरपुर पुलिस जिम्मेनामा पर उक्त नवविवाहिता को उसके माता-पिता को बुधवार को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार उसका विवाह आठ जून को गोमो के जीतपुर के युवक के साथ हुआ था. शादी के तीसरे तीसरे दिन अपने पति को बताया कि उसका विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ है. वह अपने ही गांव के प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी. उसके बाद उसके पति ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी, तो माता पिता समेत परिवार के कई सदस्य जीतपुर पहुंचे. नवविवाहिता को उसके माता-पिता समेत कई लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही. मामला थाना पहुंच गया. नवविवाहिता की मां बुधवार को थाना से जिम्मेनामा पर उसे ले गयी. हरिहरपुर थानेदार राहुल कुमार झा ने बताया कि नवविवाहिता अपने पति के साथ नहीं रहना चाह रही थी. इस वजह से उसकी मां को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola