ePaper

Dhanbad News : कोलकर्मी का शव झाड़ी में मिला, चेहरे पर था सियार के नोचने के निशान

Updated at : 07 Jun 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : कोलकर्मी का शव झाड़ी में मिला, चेहरे पर था सियार के नोचने के निशान

Dhanbad News : कोलकर्मी का शव झाड़ी में मिला, चेहरे पर था सियार के नोचने के निशान

विज्ञापन

Dhanbad News : ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर टाउनशिप पानी टंकी के समीप बीसीसीएलकर्मी 52 वर्षीय जगेश्वर भुइयां का शव शनिवार की सुबह झाड़ी में पाया गया. सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. ईस्ट बसुरिया पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार शाम से घर से लापता थे. खोजबीन की, तो पता नहीं चला. शनिवार को सुबह बी टाइप निचितपुर जाने वाली पगडंडी किनारे झाड़ी में शव होने की सूचना मिली. पिता के चेहरे तथा कई स्थानों में सियार के नोचे जाने का निशान है. वह निचितपुर कोलियरी का कर्मी था. इस मामले में ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola