पिंड्राहाट में टेंपो पलटा, चालक का पैर टूटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पिंड्राहाट में टेंपो पलटने से चालक का पैर टूटा
विज्ञापन
कालूबथान.
कालूबथान ओपी क्षेत्र के पिंड्राहाट के समीप पतलाबाड़ी-बलियापुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर हाइवा से चकमा खाकर टेंपो (जेएच 10 एआर 9127) पलट गया. घटना में टेंपो चालक तेतुलिया निवासी साजिद अंसारी का दायां पैर टूट गया. सूचना पाकर कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश, मुखिया राजीव मंडल व आजसू के पप्पू मंडल आदि पहुंचे और घायल चालक को केलियासोल के अस्पताल ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. टेंपो को पिंड्राहाट के एक व्यक्ति के जिम्मेनामा पर रख दिया है. टेंपो बलियापुर से केलियासोल आ रहा था. इसी दौरान घटना घटी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










