Dhanbad News: भूली ई ब्लॉक में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

Updated at : 21 Mar 2026 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: भूली ई ब्लॉक में फांसी लगाकर किशोर ने की आत्महत्या

नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था किशोर. घटना के समय घर में अकेला था.

विज्ञापन

भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो निवासी साहिल कुमार (17 वर्ष) ने पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह यहां अपनी नानी के घर में रहता था. कुछ दिनों पहले नानी का पूरा परिवार अपने गांव गया था. इस दौरान वह यहां अकेले रह रहा था. उसके माता-पिता ई ब्लॉक सेक्टर टू में ही बगल के मुहल्ले में रहते हैं. उसके पिता मनोज पासवान इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं. साहिल ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी.

घर से दुर्गंध आने पर मामले की हुई जानकारी

बताया जाता है कि शुक्रवार को घर से दुर्गंध आने पर लोगों का कुछ शक हुआ. सूचना मिलने पर युवक के परिजन व आसपास के लोग जुट गये और देर तक दरवाजा खटखटाया गया. इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि साहिल घर में पंखे की कुंडी से लगे फंदे से लटका हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि साहिल ने दो-तीन दिन पूर्व ही फांसी लगा ली होगी. वह दो भाइयों में छोटा था. आत्महत्या के कारणाें का पता नहीं चल पाया है. इधर उसके पिता मनोज पासवान के मुताबिक साहिल मानसिक रूप से बीमार था. स्थानीय ने बताया कि इससे पूर्व भी साहिल घर से कई बार कई दिनों तक गायब रहता था. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये हैं.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola