Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 67 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2026 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर 67 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में आरपीएफ ने बरामद की शराब.

विज्ञापन

धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस और धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर आरपीएफ की अलग-अलग कार्रवाई में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. वहीं चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या दो पर हरे रंग के ट्राली बैग के साथ दो लोग तेजी से गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की ओर जाते दिखे. शक होने पर आरपीएफ ने उनका पीछा किया. दोनों जनरल डिब्बे में सवार हुए. आरपीएफ ने जब उनसे ट्राली बैग के बारे में पूछा तो दोनों घबराकर भागने लगे. इस पर उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया. उनके ट्राली बैग से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पकड़े गये युवकों में पटना निवासी मन्नू कुमार (18 वर्ष) व धनबाद के चिरकुंडा निवासी अरनवदीप (21 वर्ष) शामिल हैं. दोनों ने बताया कि वे पटना के कुम्हरार में रेमंड शोरूम के काम करते हैं. पैसे के लालच में शराब ले जाकर बिहार में बेचते हैं.

स्टेशन के दक्षिणी छोर पर बैग में शराब भर ले जा रहे थे युवक

वहीं दूसरी घटना में स्टेशन के दक्षिणी छोर पर शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे दो लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया. दोनों ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षण कराया था. वे बैग में शराब भरकर ले जाने की तैयारी में थे. पकड़े गये युवकों में लखीसराय निवासी पिंटू यादव (30 वर्ष) और राजीव कुमार यादव (19 वर्ष) शामिल हैं. उनके पास से 53 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. जब्त शराब व पकड़े गये तस्करों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है. अभियान में एसआइ पालिक मिंज, एएसआइ शिवाजी राय, शशिकांत तिवारी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, अमित कुमार प्रसाद आदि शामिल थे.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola