Dhanbad News: ईद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च

Updated at : 21 Mar 2026 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ईद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, सिटी हॉक्स ने किया फ्लैग मार्च

एसएसपी ने की शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील. किसी भी आपात स्थिति के संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 पर देने का निर्देश.

विज्ञापन

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद का त्योहार मनाने को लेकर जिले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. इसे लेकर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को सिटी हॉक्स ने जिले में फ्लैग मार्च किया. इसमें पुलिस कंट्रोल रूम से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान बाइक पर सवार होकर शामिल हुए और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. वहीं फ्लैग मार्च से पहले डीएसपी सुमित कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम बिंदुओं पर विस्तार से ब्रीफ किया. उन्होंने त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये. कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाये रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

कई क्षेत्रों से होकर निकला फ्लैग मार्च

इसके बाद किया गया फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख व संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पूजा टॉकीज, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, नया बाजार, वासेपुर, आजाद नगर, पांडरपला, शमशेर नगर, भरत चौक, रहमतगंज, मेमको मोड़, कुर्मीडीह, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, हीरापुर समेत कई घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त की.

आम लोगों से किया गया सीधा संवाद

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से सीधा संवाद कर ईद का त्योहार भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. कहा कि अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है और कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा गया है. आम जनता किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola