DHANBAD NEWS : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड ने से जुड़े 700 से अधिक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated at : 16 Sep 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड ने से जुड़े 700 से अधिक शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

न्यू टाउन हॉल में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड द्वारा रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह हुआ. रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संगठन से जुड़े राज्य के विभिन्न जिलों के निजी स्कूलों में कार्यरत 700 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इनमें संत जेवियर स्कूल झरिया, ईस्ट एंड कान्वेंट स्कूल भूदा, ओरिएंट पब्लिक स्कूल धनबाद, डैफोडिल्स एकाडमी करकेंद , न्यू किड्स गार्डन झरिया , मॉन्ट ब्रेशिया स्कूल धनबाद एवं मिशन ऑफ नॉलेज स्कूल छात्र शामिल थे. मुख्य अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, सावित्री देवी, तारा देवी, सिटी एसपी अजीत कुमार और जैक सदस्य अरुण महतो के साथ संगठन की ओर महासचिव प्रवीण दुबे, प्रदेश अध्यक्ष योगेश कुमार, जिला अध्यक्ष केडी चौधरी, जिला सचिव संजय चौबे, संरक्षक एसके गुहा, वाइस प्रेसिडेंट नीरज झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी विजय दुबे, केके ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद व संगठन मंत्री अर्जित गुहा मौजूद थे.

कार्यक्रम को इन्होंने बनाया सफल :

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के निरसा प्रखंड पदाधिकारी बबलू सिंह, गोविंदपुर प्रखंड पदाधिकारी पीयूष सरकार, राजगंज प्रखंड पदाधिकारी इंदु शेखर झा, तोपचांची प्रखंड पदाधिकारी बसंत लाल गुप्ता, बाघमारा प्रखंड पदाधिकारी प्रेम कुमार, कतरास प्रखंड पदाधिकारी नीरज गुप्ता, करकेंद प्रखंड पदाधिकारी सोमेन घोष, धनबाद प्रखंड पदाधिकारी दीपक शर्मा, झरिया प्रखंड पदाधिकारी विजय दुबे, तापस बनर्जी आदि अहम योगदान रहा. कार्यक्रम में झारखंड के रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह आदि विभिन्न जिलों से शिक्षक आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola