Dhanbad News : सूरज मरांडी बने मिस्टर जेएनएमएस, निधि महतो मिस
Author Umesh singh
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : जेएनएमएस स्कूल में 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह
विज्ञापन
Dhanbad News : जोड़ापोखर.
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिगवाडीह में बुधवार को समारोह आयोजित कर 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी. शुरुआत मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक डॉ आरएन चौबे, विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य निलेश कुमार सिंह, स्कूल की प्राचार्या रूना दुबे एवं स्कूल के प्रबंधक पंकज चौबे ने दीप प्रज्वलित कर की. निदेशक ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी अपने मेहनत एवं लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें. प्राचार्या ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर 12वीं के छात्र-छात्राओं में मिस्टर जेएनएमएस-सूरज मरांडी, मिस जेएनएमएस-निधि कुमारी महतो, राइजिंग स्टार-हेमा कुमारी, आदर्श कुमार गोस्वामी, रिंकी कुमारी, अदिति पांडे, साक्षी वर्मा, सृष्टि कुमारी, मिस्टर डिसिप्लिन-अयान अली, मिस डिसिप्लिन-सुप्रिया यादव, मिस्टर स्पोर्टी-सागर बहादुर, मिस स्पोर्टी-अलाफिया सलीम, मिस्टर मैनर-सुभाजित बनर्जी, मिस मैनर-रिद्धिमा सिंह, ऐंथोसियास्टिक लर्नर-राजू कुमार, सोनाक्षी कुमारी, बेस्ट अचीवर-रुखसार अली, अकादमी स्टार-निक्की कुमारी, श्रीयम कुमारी, कोयल दास, श्रीवंत श्रीनिवासन चुने गये. मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व उपहार देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में सत्र 2019-20 के पूर्व छात्र धीरज पटेल(बीसीए गोल्ड मेडलिस्ट बीबीएमकेयू) मौजूद थे. कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व कक्षा 9वीं,11वीं व 12वीं के बच्चे उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










