Dhanbad News : पुत्र को मिला नियोजन, 28 घंटे बाद उठा कोलकर्मी का शव

Dhanbad News : पुत्र को मिला नियोजन, 28 घंटे बाद उठा कोलकर्मी का शव
Dhanbad News : बीसीसीएल महेशपुर कोलियरी खदान पर मृत कोलकर्मी कन्हाई बाउरी के आश्रित पुत्र को तत्काल नियोजन व मुआवजा की मांग को जारी आंदोलन दूसरे दिन बुधवार को नियोजन देने के बाद खत्म हो गया. उसके बाद लगभग 28 घंटे बाद खदान से कर्मी का शव उठाया गया. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, गोविंदपुर एजीएम जे के जायसवाल, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक अमित कुमार महतो, पीओ विजय कुमार, प्रबंधक नारायण हांसदा सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मृतक के छोटे पुत्र आनंद बाउरी को प्रोविजनल नियोजन पत्र दिया. इस दौरान मृतक की दोनों पत्नी बसंती देवी व उर्मिला देवी भी शामिल थी. इस दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि मजदूरों की चट्टानी एकता के आगे प्रबंधन को झुकना पड़ा. यह जीत मजदूरों की है. सांसद ढुलू महतो व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी मामले में महत्वपूर्ण पहल की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




