एसएनएमएमसीएच में डेंगू जांच के लिए सैंपल कलेक्शन बंद

Updated:
विज्ञापन

SNMMCH, Dhanbad

एसएनएमएमसीएच में डेंगू की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन बंद कर दिया गया है. माइक्रोबायोलॉजी विभाग में आईजीजी-आईजीएम किट खत्म होने के कारण यह निर्णय लिया गया है. मरीजों को अब निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में डेंगू जांच के लिए मंगलवार से सैंपल कलेक्शन बंद हो गया है. अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू जांच के लिए उपलब्ध आइजीजी-आइजीएम किट सोमवार को पूरी तरह खत्म हो गयी. विभाग में मौजूद किट से सोमवार तक प्राप्त सभी सैंपलों की जांच पूरी कर ली गयी. अब नयी किट की आपूर्ति होने के बाद ही डेंगू जांच और सैंपल कलेक्शन दोबारा शुरू हो सकेगा.

रोजाना 20-30 संदिग्ध मरीज पहुंच रहे

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ सुजीत तिवारी ने बताया कि विभाग में प्रतिदिन डेंगू के औसतन 20 से 30 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए पहुंचते हैं. धनबाद के अलावा आसपास के जिलों से भी संदिग्ध मरीजों के नमूने यहां भेजे जाते हैं. ऐसे में सैंपल कलेक्शन बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है.

बारिश के मौसम में बुखार और डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को अब डेंगू की जांच के लिए निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ सकता है.

राशि नहीं मिलने से नहीं खरीदी जा सकी किट

विभागीय अधिकारियों के अनुसार डेंगू जांच किट की खरीद के लिए इस वर्ष आइडीएसपी के माध्यम से राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी है. इसी वजह से नयी किट की खरीद नहीं हो सकी. अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में प्रत्येक वर्ष जांच किट खरीदने के लिए करीब दो लाख रुपये उपलब्ध कराये जाते थे.

इस वर्ष राशि नहीं मिलने के कारण किट की आपूर्ति बाधित हुई और उपलब्ध किट खत्म होने के बाद जांच व्यवस्था प्रभावित हो गयी. फिलहाल नयी किट की आपूर्ति का इंतजार है. किट उपलब्ध होने के बाद ही अस्पताल में डेंगू जांच के लिए सैंपल कलेक्शन दोबारा शुरू किया जा सकेगा.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola