संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म

Updated:
विज्ञापन

प्रसूता महिला की गोद में नवजात शिशु

संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन में एक महिला यात्री के नवजात को जन्म देने की खबर सामने आई है. धनबाद मंडल रेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया. यह घटना रेल यात्रियों के लिए एक मिसाल बनी है.

विज्ञापन

संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री ने नवजात शिशु को जन्म दिया. प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही धनबाद मंडल रेल प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला और नवजात को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करायी. ट्रेन के लातेहार स्टेशन पहुंचने पर दोनों को सुरक्षित उतारकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया.

ट्रेन में ही हुआ प्रसव

गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल की साधारण श्रेणी के कोच में महिला रांची से डाल्टनगंज तक यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. इसी दौरान ट्रेन में ही उसने नवजात को जन्म दिया. इसकी सूचना रेल मदद के माध्यम से धनबाद मंडल को मिली.

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ रेल प्रशासन

सूचना प्राप्त होते ही धनबाद मंडल रेल प्रशासन ने वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग और सुरक्षा बल को इसकी जानकारी दी. संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय के साथ महिला और नवजात को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की.

लातेहार में उतारा गया जच्चा-बच्चा

ट्रेन के लातेहार स्टेशन पहुंचने पर महिला यात्री और नवजात शिशु को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारा गया. इसके बाद रेलवे की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी और दोनों को आवश्यक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

धनबाद मंडल रेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से प्रसूता और नवजात को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी.


विज्ञापन
Manoj Rawani

लेखक के बारे में

By Manoj Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola