डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए 26-27 सितंबर को होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद के लिए विभागीय परीक्षा 26-27 सितंबर को आयोजित होगी। पात्र कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

विज्ञापन

डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति की तैयारी कर रहे विभागीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 26 और 27 सितंबर को आयोजित की जायेगी. यह परीक्षा इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित विभागीय कोटे की 66.66 प्रतिशत रिक्तियों को भरने के लिए होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पात्र कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक पात्र विभागीय कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में आवेदन की समय-सारिणी, पात्रता की शर्तें, परीक्षा का स्वरूप और पाठ्यक्रम समेत आवश्यक जानकारी दी गयी है. कर्मचारियों को आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दी गयी सभी शर्तों और अपनी पात्रता की जांच करने की सलाह दी गयी है.

एक जनवरी से 31 दिसंबर तक की रिक्तियां शामिल

विभाग के अनुसार, परीक्षा वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए आयोजित की जायेगी. इसके लिए रिक्तियों की अवधि एक जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गयी है. निर्धारित विभागीय कोटे के तहत आने वाली रिक्तियों को परीक्षा के माध्यम से भरा जायेगा.

सभी सर्किलों को प्रचार-प्रसार का निर्देश

डाक विभाग ने सभी सर्किल प्रमुखों को परीक्षा संबंधी अधिसूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य पात्र कर्मचारियों तक परीक्षा की जानकारी समय पर पहुंचाना और उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन का अवसर उपलब्ध कराना है.

संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों को भी परीक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. विभागीय कर्मचारियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola