झारखंड मोड़ पर बाइक सवार से छिनतई

Updated at : 21 Apr 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड मोड़ पर बाइक सवार से छिनतई

झारखंड मोड़ पर बाइक सवार से छिनतई

विज्ञापन

भूली. भूली के झारखंड मोड़ स्थित क्रशर के समीप आठ लेन सड़क पर शनिवार की रात करीब आठ बजे एक मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों ने इ ब्लॉक सेक्टर-5 निवासी धनंजय कुमार सिंह से छिनतई की वारदात को अंजाम दिया. भुक्तभोगी श्री सिंह ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल (जेएच10एफ 4959) से कंबाइंड बिल्डिंग धनबाद से अपने घर भूली आ रहे थे, तभी क्रशर के समीप पुलिया पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें गाड़ी रोकने को कहा. डर से उनकी बाइक गिर गयी. तभी दोनों युवकों ने जान मारने की धमकी देकर उनसे छीना झपटी करने लगे. उनसे 2600 रुपये और उनका मोबाइल छीन लिया. युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी. उन्हें चोट भी आयी है. उन्होंने घटना की लिखित शिकायत भूली थाना में कर कार्रवाई मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola