Dhanbad News : राजगंज में स्काउड एंड गाइड के शिविर का समापन

Dhanbad News : राजगंज में स्काउड एंड गाइड के शिविर का समापन
Dhanbad News : बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था द्वारा संत मैथ्यूज हाइस्कूल राजगंज में आयोजित तीन दिवसीय शिविर बुधवार को संपन्न हुआ. अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य राहुल कुमार दे ने की. मुख्य अतिथि निर्देशक रविंद्र चंद्र दे, स्काउट एंड गाइड संस्था के सचिव पप्पू पंडित थे. संचालन प्रशिक्षिका रोशनी परवीन ने किया. शिविर के पहले दिन प्रतिभागियों को ट्रैकिंग गेम नेचर कलेक्शन व फॉस्टेस्ट बॉक्स की जानकारी दी गयी. दूसरे दिन मार्च पास्ट, परेड, एडवेंचर, गैजेट, कुकिंग, चित्र प्रतियोगिता, मेहंदी , रंगोली, नृत्य प्रतियोगिता हुई. समापन पर प्रतिभागियों ने दो दिनों से किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया. अतिथियों ने सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. सफल बनाने में प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार, सुनील सिंन्हा, गाइड शिक्षिका शीतल कुमारी, शिक्षक डॉ विक्टर घोष, दिलीप बाउरी, अंजलि रानी, सृष्टिधर बाउरी, रामकृष्ण नियोगी सक्रिय थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




