Dhanbad News: संत रैदास मंदिर नीमडंगाल में होगा शिफ्ट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: संत रैदास मंदिर नीमडंगाल में होगा शिफ्ट

Dhanbad News: रविदास समाज की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन

Dhanbad News: मैथन मोड़ स्थित संत रविदास मंदिर सह आंबेडकर विद्यापीठ को हटाने के रेलवे के नोटिस के बाद रविदास समाज ने रविदास मंदिर को नीमडंगाल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया. यह निर्णय रविवार को एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत के नीमडंगाल पंचायत भवन के समीप हुई आम समाज में लिया गया. सुखराज राम की अध्यक्षता में संपन्न सभा में जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, झामुमो नेता रामनाथ सोरेन, वार्ड सदस्य मधुसूदन बाउरी, प्रो कृष्ण चंद्र राम मुख्य रुप से मौजूद थे.

नीमडंगाल में है समाज की अपनी जमीन

फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के कारण मैथन मोड़ स्थित संत रविदास मंदिर सह अंबेडकर विद्यापीठ को रेलवे द्वारा तोड़ा जा रहा है. इसके लिए रेलवे ने कई बार नोटिस जारी किया है. इसलिए सर्वसम्मति से मंदिर की शिफ्टिंग का निर्णय लिया गया. कहा कि नीमडंगाल में रविदास समाज की अपनी जमीन है. इसपर भव्य मंदिर बनाया जायेगा. मौके पर टुनटुन रविदास, संजय बाउरी, राजेश बाउरी, चंद्रशेखर आर्य, धनंजय बाउरी, ठाकुर रविदास, आशिक मोची, देवी रविदास, बलराम रविदास, सुरेश, दुर्गा दास, बैजू रविदास, जयदेव रविदास, विवेक मोची, अविनाश मुची, उमेश राजवंशी, धनंजय मुची, राहुल बाउरी, रामाशीष राम, संजय मोची, गणेश, तपेश्वर नोनिया, मुकेश मोदी, प्रदीप बाउरी, लालू रविदास, नव गोपाल मोदी, बुद्धदेव मोदी, तुलसी राम, शंभु, गौतम रविदास, महावीर दास, अमरनाथ दास व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola