ePaper

Dhanbad News : रनिंग कर्मियों ने धरनास्थल पर मुड़वाया सिर, किया प्रदर्शन

Updated at : 30 Apr 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रनिंग कर्मियों ने धरनास्थल पर मुड़वाया सिर, किया प्रदर्शन

Dhanbad News : रनिंग कर्मियों ने धरनास्थल पर मुड़वाया सिर, किया प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : गोमो विद्युत लोको शेड के गेट पर बुधवार को मुंडी गरम प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक लोको रनिंग कर्मचारियों ने धरनास्थल पर सिर मुड़वाया. वक्ताओं ने कहा कि प्रायः इंजन के कैब में एसी नहीं लगाया गया है. कुछ इंजन के कैब में एसी लगा है, परंतु एसी काम नहीं करता है. बढ़ती गर्मी में लोको का तापमान सामान्य तापमान से 5 से 6 डिग्री अधिक रहता है. उससे लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का ध्यान भंग हो जाता है. इंजन में सीवीवीआरएस लगाकर निजता का उल्लंघन किया जा रहा है. सहायक लोको पायलट को टूल बॉक्स ढोने के लिए विवश किया जा रहा है. इससे रनिंग स्टाफ परेशान हैं. कार्यक्रम के उपरांत वरीय मंडल विद्युत अभियंता(टीआरएस) को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर आरआर प्रजापति, पंकज कुमार, संजय कुमार, विजय प्रसाद, जी एस पी सिंह, विजय कुमार, विनय कुमार, जितेन्द्र कुमार, रोशन कुमार, राजेश कुमार, उदय शंकर, डीबी दीन, वी चौधरी, प्रभाकर कुमार, विपिन कुमार, रामदेव साह, राकेश, अनिमेश, आरके नायक, एस के चौधरी, विक्रम कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola