Dhanbad News : धनबाद -केंदुआ मुख्य मार्ग किनारे बेमियादी धरना पर बैठे विधायक राज सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद -केंदुआ मुख्य मार्ग किनारे बेमियादी धरना पर बैठे विधायक राज सिन्हा

Dhanbad News : नौ दिनों से बंद मार्ग को चालू कराये राज्य सरकार, बेलगड़िया की बजया सरायढेला में शिफ्ट कराये प्रशासन.

विज्ञापन

केंदुआ/पुटकी, केंदुआडीह क्षेत्र स्थित धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क पर परिचालन शुरू कराने की मांग को लेकर धनबाद के विधायक राज सिन्हा गुरुवार को बेमियादी धरना पर बैठ गये. केंदुआडीह में पिछले दिनों हुई भू-धंसान की घटना के बाद जिला प्रशासन ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर परिचालन बंद कर दिया है. विधायक ने कहा कि महत्वपूर्ण मार्ग नौ दिनों से बंद है. धरना पर बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति रही. विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम एवं बीसीसीएल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. कहा कि सड़क धंसने जैसी गंभीर घटना के बावजूद संबंधित एजेंसियों द्वारा संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है. आम जनता परेशान है, लोगों का जीवन प्रभावित हो चुका है. लेकिन, अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. स्पष्ट कहा कि जो लोग बेलगड़िया जाना नहीं चाहते, उनके लिए सरायढेला, कार्मिक नगर अथवा अन्य सुरक्षित स्थलों पर बसाने की दिशा में पहल की जानी चाहिए. बीसीसीएल पि बी एरिया के महाप्रबंधक धरना स्थल पे पहुंचकर विधायक श्री सिन्हा से मिल कर बात की परंतु विधायक श्री सिन्हा ने स्थानीय लोगों की समस्या समाधान, एवं मुख्य सड़क की मांग पे डटे रहे. धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह तथा संचालन तमाल राय ने किया.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola