गुरु पूर्णिमा पर सिमरिया धाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, गंगा स्नान कर की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय के सिमरिया धाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सिमरिया धाम में गंगा स्नान कर मां काली का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Begusarai News : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा आस्था की नगरी सिमरिया धाम पहुंचे. यहां उन्होंने उत्तरवाहिनी गंगा में विधि-विधान से स्नान और ध्यान किया. इसके बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम कृषि उत्पादन, शांति एवं खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

गंगा स्नान के बाद मां काली मंदिर में किया दर्शन

गंगा स्नान के उपरांत कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सिमरिया स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सिमरिया धाम पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री का स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

गुरु परंपरा के महत्व पर किया प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. उन्होंने समाज में गुरु के मार्गदर्शन और संस्कारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

भक्तिमय माहौल के बीच कार्यक्रम संपन्न

पूजा-अर्चना के बाद कृषि मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिमरिया धाम से प्रस्थान कर गए. उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर और गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूरा सिमरिया धाम भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर दिखाई दिया.

Also Read : बेगूसराय में जमीन के टुकड़े के लिए चली गोलियां, चार घायल, दो आरोपितों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन