Dhanbad News : बरोरा: सड़क पर पानी बहाने के खिलाफ सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बरोरा: सड़क पर पानी बहाने के खिलाफ सड़क जाम

Dhanbad News : बरोरा: सड़क पर पानी बहाने के खिलाफ सड़क जाम

विज्ञापन

Dhanbad News : हरिणा कॉलोनी रोड पर घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाये जाने के विरोध में स्थानीय बाजार के व्यवसायी तथा ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर आंदोलन शुरू कर दिया. आंदोलन के कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन घंटों बाधित रहा. आंदोलन को चेंबर ऑफ कॉमर्स तथा बाज़ार समिति का समर्थन था. सूचना मिलते ही बाघमारा अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की. इस दौरान उन्होंने सड़क पर गंदा पानी बहाने वालों को कड़ी फटकार लगायी और चेतावनी दी कि यदि गंदा पानी बहाना बंद नहीं किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. व्यवसायियों ने बताया कि यह बीसीसीएल हरिणा बागान कॉलोनी और हरिणा बस्ती को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है. इसके बावजूद सड़क किनारे बसे कुछ लोग घर का गंदा पानी सड़क पर बहा रहे हैं, मौके पर मिथिलेश कुमार, सुबोध कुमार गुप्ता, शशिकांत शरण, संजय साव, प्रवीण गुप्ता, मुन्ना साव, अनिल बर्नवाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, सुनील रवानी, उमेश बरनवाल, बैजनाथ साव, अजीत बरनवाल, राजेंद्र बरनवाल, पिंटू बरनवाल, महेंद्र गुप्ता, सविता देवी, मुकेश गुप्ता, विजय बर्मन, दिलीप गुप्ता, रंजीत साहू, धनंजय कुमार, विजय स्वर्णकार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola