आरके सिंह व जेके साव बने इसीआरकेयू के शाखा सचिव
Updated at : 11 Apr 2024 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

दोनों शाखा के सचिव का पद खाली था
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की धनबाद शाखा दो से आरके सिंह और धनबाद लाइन शाखा से जेके साव को शाखा सचिव पद पर नियुक्त किया गया. यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया : इसीआरकेयू के पटना में 10 दिसंबर को आयोजित त्रेवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से केंद्रीय कमेटी में धनबाद लाइन ब्रांच के शाखा सचिव नेताजी सुभाष और धनबाद शाखा दो के शाखा सचिव सोमेन दत्ता दोनों को हाजीपुर के केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय संगठन सचिव बनाया गया. इसके बाद से ही दोनों शाखा के शाखा सचिव का पद रिक्त पड़ा हुआ था. आरके सिंह ट्रेन मैनेजर के पद पर धनबाद में पदस्थापित हैं, जबकि जेके सब सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरिज विभाग धनबाद में पदस्थापित हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




