Dhanbad News : लिफ्ट मांग कर झरिया पहुंचा, फिर प्रलोभन देकर बाइक व मोबाइल ले भागा

Dhanbad News : लिफ्ट मांग कर झरिया पहुंचा, फिर प्रलोभन देकर बाइक व मोबाइल ले भागा
Dhanbad News : बोकारो जिला के चंदनकियारी शिगदाहीड बस्ती निवासी दीपक मरांडी से शनिवार को झरिया में एक युवक ने उसकी बाइक व मोबाइल ठगी कर ली. पीड़ित दीपक झरिया थाना में शिकायत की है. सिटी स्टाइल झरिया में आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बाइक संख्या- जेएच 10 एएच 8245 से चंदनकियारी से अपना मोबाइल बनाने के लिए झरिया आ रहा था, तभी चंदनकियारी मोड़ के समीप एक युवक ने बाइक रोकवा कर उससे लिफ्ट मांगा और कहा कि हम भी झरिया जायेंगे. आरोपी युवक बाइक पर बैठकर झरिया पहुंचा. रास्ते में युवक ने दीपक को कई प्रलोभन दिये. सिटी स्टाइल में काम दिलाने को लेकर अंदर भी ले गया. उसके बाद झरिया में जगह-जगह घुमाया. उसके बाद युवक ने झरिया गुजराती स्कूल के समीप एक चाय दुकान में बैठाकर चाय पिलायी. कहा कि तुम्हारा मोबाइल और बाइक दो बनाकर लाते हैं. दीपक इंतजार करते रहा, लेकिन युवक नहीं लौटा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




