छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
पाथरडीह बस स्टैंड स्थित गुलगुलिया बस्ती इलाके में एक छह साल की बच्ची के साथ चार दिन पूर्व दुष्कर्म की घटना हुई. बच्ची का इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. बच्ची के पिता की शिकायत पर सुदामडीह पुलिस ने पंकज गुलगुलिया (20) के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पंकज गुलगुलिया ने बच्ची को घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की. जानकारी होने पर गुलगुलिया समाज के लोगों ने पंकज गुलगुलिया की जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




