वृद्धा आश्रम में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने लालमणि वृद्धाश्रम में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
वरीय संवाददाता, धनबाद धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने साबलपुर स्थित लालमुनी ओल्ड एज होम में बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया. कांग्रेस नेताओं ने आश्रम के वृद्धजनों के साथ केक काटा. फल बांटे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा दिन है. मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव बैभव सिन्हा, रवि रंजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह यादव, महासचिव जावेद रजा, अख्तर खान गुड्डू, बबलू दास, रामजी भगत, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी, मसूद आलम, जिप सदस्य राजेश राम, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज हाड़ी, केंदुआ करकेंद कांग्रेस नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, अनू पासवान, नारायण सिंह, सदाब आलम, सोनी झा, सूरज वर्मा, श्याम साव, सोनू वर्मा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










