दोलाबड़ के ग्रामीणों ने खाली बर्तन के साथ पंचायत भवन में किया प्रदर्शन

बलियापुर में पानी के लिए प्रदर्शन किया गया.
बलियापुर. दोलाबड़ पंचायत में नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने से पंचायत क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने मुखिया सुनीता मल्लिक के नेतृत्व में रविवार को खाली बर्तन के साथ पंचायत भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. पेयजल व स्वच्छता विभाग के विरोध में नारे लगाये. ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के तहत इस पंचायत में जब से पाइप लाइन बिछायी गयी, तब से अब तक मुश्किल से तीन से चार दिन ही गांव में पानी आया है. ग्रामीणों के अनुसार नल जल योजना के तहत इस पंचायत के दोलाबड़, दाड़दाहा, मोको पानी नहीं मिलता है. इससे 10 हजार लोग प्रभावित हैं. इसीलए नाराज ग्रामीणों ने खाली बर्तन के साथ पंचायत भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि पंचायत में नल जल योजना के तहत यथाशीघ्र पानी उपलब्ध नहीं करवाया गया तो ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन को बाध्य होंगे. मौके पर मुखिया सुनीता मल्लिक, उपमुखिया जय बनर्जी, वार्ड सदस्य हेमलाल टुडू, बंगाली हेंब्रम, लक्ष्मी कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




