Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : तीन नये नियोनेटल वेंटिलेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : तीन नये नियोनेटल वेंटिलेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू

एसएनएमएमसीएच में दो माह से खराब थी जीवन रक्षक मशीन, प्रभात खबर में मामला प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शुरू की पहल.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के पीडियाट्रिक विभाग में एकमात्र नियोनेटल वेंटिलेटर के पिछले एक माह से खराब होने के कारण गंभीर रूप से बीमार नवजातों के इलाज में भारी परेशानी हो रही थी. इसे लेकर गत 30 जनवरी को प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और तीन नये नियोनेटल वेंटिलेटर की स्वीकृति के साथ ही इसकी खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. ज्ञात हो कि उक्त वेंटिलेटर के खराब होने के कारण पीडियाट्रिक विभाग से कई गंभीर नवजातों को रिम्स, रांची रेफर करना पड़ रहा था. कई मामलों में बच्चों की हालत इतनी गंभीर थी कि परिजनों को मजबूरी में महंगे निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा. जहां वेंटिलेटर पर इलाज का खर्च प्रतिदिन लगभग 10 हजार रुपये तक पहुंच जाता है, ऐसे में गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा था.

नवजात के इलाज में होगी सहूलियत : अधीक्षक

अस्पताल के अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया के अनुसार पुराना वेंटिलेटर करीब 14 वर्ष पहले खरीदा गया था. इसके पार्ट्स भी आसानी से नहीं मिल रहे थे. ऐसे में अब तीन नये नियोनेटल वेंटिलेटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. एक वेंटिलेटर की अनुमानित लागत लगभग 18 से 20 लाख रुपये है. नये उपकरण आने के बाद नवजातों के इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola