Dhanbad News : थाना का निजी चालक सड़क दुर्घटना में घायल, रांची रेफर
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 24 Jan 2026 8:15 PM
Dhanbad News : थाना का निजी चालक सड़क दुर्घटना में घायल, रांची रेफर
Dhanbad News : हरिहरपुर थाना का निजी चालक मल्लू शनिवार की अलसुबह एनएच-2 पर मालवाहक पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल मल्लू रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत है. जानकारी के अनुसार मल्लू गश्ती वाहन लेकर एनएच-2 गया था. इस दौरान पिकअप ने मल्लू को धक्का मार रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला. पुलिसकर्मियों ने मल्लू को प्राथमिक उपचार कराया. फिलहाल घटना की वजह साफ नहीं है. उसके गांव वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. वह सुकुडीह का निवासी है. उसके घर में ताला लटका है. परिवार के सभी सदस्य रांची में जमे हैं. मल्लू के नंबर पर सम्पर्क करने पर एक महिला ने बताया कि उसे कब, कहां और कैसे चोट लगी. इस संबंध में मल्लू कुछ भी सही नहीं बता रहा है. इस संबंध में हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने कहा कि एनएच-2 पर दुर्घटना हुई है. मल्लू रांची में इलाजरत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










