स्क्रैप कारोबारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jun 2024 1:46 AM

विज्ञापन

जमाल मियां एक कार से अपने घर आते दिख रहे हैं. कार से उतरकर वह अपने घर अंदर चले जाते हैं और दरवाजा बंद कर लेते हैं.

विज्ञापन

धनबाद-बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सुसनीलेवा निवासी स्क्रैप कारोबारी जमाल मियां की आत्महत्या मामले में बरवाअड्डा पुलिस शुक्रवार को घर में लगे व घर के आसपास में स्थित सीसीटीवी कैमरे की जांच की. इसमें जमाल मियां एक कार से अपने घर आते दिख रहे हैं. कार से उतरकर वह अपने घर अंदर चले जाते हैं और दरवाजा बंद कर लेते हैं. फिर परिजन एक बाइक से जमाल को अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने कहा कि परिजनों ने अभी तक थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

गोल्डन के घर हुई छापामारी :

पुलिस सूत्रों के अनुसार जमाल मियां के आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस ने गोल्डेन खान के वासेपुर स्थित आवास में छापेमारी की. हालांकि गोल्डन यहां नहीं मिला. सूचना है कि भूली ओपी और बरवाअड्डा थाना पुलिस सुबह सात बजे छापेमारी करने पहुंची थी.

यह भी पढ़ें

आजाद नगर लोहा गोदाम में आरपीएफ ने की छापेमारी

भूली.

आजाद नगर अमन सोसाइटी गेट नंबर तीन के समीप लोहा गोदाम में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को आरपीएफ की टीम दल बल के साथ छापेमारी की. सूचना मिली थी कि उक्त गोदाम में रेलवे से चोरी का लोहा खपाया जा रहा है. आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान उक्त गोदाम में रेलवे का स्क्रैप नहीं पाया गया. उक्त गोदाम वासेपुर निवासी गोल्डेन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola