Dhanbad News : दिगंबर जैन मंदिर की वर्षगांठ पर निकली पालकी यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : दिगंबर जैन मंदिर की वर्षगांठ पर निकली पालकी यात्रा

पालकी यात्रा में जैन अनुयायी शामिल होकर जयकारे लगाये. पालकी यात्रा आस पास के इलाके का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची.

विज्ञापन

दिगंबर जैन मंदिर की तृतीय वर्षगांठ पर धैया से रविवार की संध्या पालकी यात्रा निकाली. श्रीजी को पालकी में विराजमानकर नगर भ्रमण कराया गया. पालकी यात्रा में जैन अनुयायी शामिल होकर जयकारे लगाये. पालकी यात्रा आस पास के इलाके का भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंची. मौके पर जैन समाज द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. सुबह सात बजे झंडारोहण विमल गोधा द्वारा किया गया. इसके बाद भगवान का अभिषेक शांति धारा की गयी. हजारीबाग से आये पंडित दीपक शास्त्री ने पांच परमेष्ठी विधान कराया. इसमें सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य संजय गोधा को मिला. साथ ही नीलम, रति गोधा भी शामिल हुईं. कार्यक्रम में महेंद्र पंड्या परिवार, सुशील बाकलीवाल, नवीन गोधा, वरुण गोधा, विनीत जैन, प्रदीप गंगवाल, अरुण जैन, विकास जैन, चक्रेश जैन, मनीष शाह, राखी जैन, सबिता जैन, वंदना जैन, कामना जैन, उषा जैन, शिल्पा जैन, सपना जैन, कुसुम जैन आदि ने भाग लिया. संध्या में रांची से आये भजन गायक हेमंत सेठी. उदित जैन ने मधुर भजन प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola